प्रमोद कुमार महथा ने सीजेएम पद पर दिया योगदान

न्यायिक पदाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर सोमवार को योगदान देकर न्यायिक कार्य प्रारंभ कर दिया.
मधुबनी. न्यायिक पदाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर सोमवार को योगदान देकर न्यायिक कार्य प्रारंभ कर दिया. श्री महथा 28 वीं बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं. वे व्यवहार न्यायालय गोपालगंज में प्राधिकार सचिव थे. उनकी पहली नियुक्ति 2015 में व्यवहार न्यायालय मधुबनी में ही हुई थी. इसके बाद वे झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में भी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रहे. इसके बाद कई जगहों पर पदस्थापित होने के बाद मधुबनी में सीजेएम के पद पर योगदान दिया है. विदित हो कि इससे पहले तत्कालीन सीजेएम मनोज कुमार के एडीजे पद पर पदोन्नति होने के बाद से कई महीने से सीजेएम का पद रिक्त था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










