ताजपुर में गोली चलने की अफवाह से परेशान हुई पुलिस

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

ताजपुर गांव में गोली चलने की अफवाह से पुलिस कई घंटे तक परेशान रही.

विज्ञापन

झंझारपुर . थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में गोली चलने की अफवाह से पुलिस कई घंटे तक परेशान रही. अफवाह इस कदर फैली कि लोग एक दूसरे से गोली चलने के कारण के बाबत पूछने लगे. सूचना पुलिस को भी मिली. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ ताजपुर गांव पहुंचे. वहां पता लगाया तो जानकारी मिली कुछ लड़के आम के बगीचे में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे और वहीं से गोली चलने की अफवाह फैली. पुलिस ने तत्काल दो लड़कों को वहां से पूछताछ के लिए अपने साथ थाना पर लेकर आई. तहकीकात में गोली चलने की किसी बात की पुष्टि नहीं हुई. महज सनसनी फैलाने के लिए अफवाह फैलायी गयी थी. देर शाम पूछताछ के बाद उन लड़कों को पीआर बाउंड पर छोड़ने की जानकारी मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन