28 साल की हुई ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, अस्मिता की राजनीति को नया रूप दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी. फोटो : एएनआई
TMC News: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी 28वें साल में प्रवेश कर चुकी है. इस 28 साल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल में अस्मिता की राजनीति को नया रूप दिया है. कांग्रेस पार्टी से अलग होकर 1 जनवरी 1998 को ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था.
Table of Contents
TMC News: पश्चिम बंगाल में 15 साल से शासन कर रही तृणमूल कांग्रेस अपनी स्थापना के 28वें वर्ष और एक नये चुनावी चक्र में प्रवेश कर चुकी है. ममता बनर्जी की पार्टी एक ओर अपनी वैचारिक स्थिति को नये सिरे से गढ़ रही है, तो दूसरी ओर वह बंगाली ‘अस्मिता’ को ‘बंगाली हिंदू पहचान’ की अधिक स्पष्ट अभिव्यक्ति के साथ जोड़ रही है. इसका उद्देश्य यह है कि वह अपने पारंपरिक अल्पसंख्यक वोट बैंक को असहज किये बिना हिंदू समर्थन को मजबूत कर सके. इसका एक और मकसद है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तुष्टीकरण के विमर्श का मुकाबला करना.
1 जनवरी 1998 को ममता बनर्जी ने बनायी थी तृणमूल कांग्रेस
कांग्रेस से अलग होकर ममता बनर्जी ने 1 जनवरी 1998 को वाम मोर्चा के जमे-जमाये शासन को चुनौती देने के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी. वर्ष 2011 में ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के इर्द-गिर्द जमीनी स्तर पर हुए व्यापक जन आंदोलन के दम पर टीएमसी सत्ता में आयी थी.
बंगाल में तीखी हुई अस्मिता की राजनीति
वर्ष 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव को अब महज 3 महीने बचे हैं. पार्टी एक बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य का सामना कर रही है, जहां अस्मिता की राजनीति अधिक तीखी हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है.
ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति में स्पष्ट दिख रहा बदलाव
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति में भी यह बदलाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है. उन्होंने दक्षिण बंगाल के दीघा में 213 फुट ऊंचे जगन्नाथ मंदिर, कोलकाता में दुर्गा मंदिर और सांस्कृतिक परिसर (दुर्गा आंगन) और सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर जैसी कई मंदिर परियोजनाओं के उद्घाटन या निर्माण की घोषणा की है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
TMC News: अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के आरोपों का जवाब दे रही ममता बनर्जी
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने निजी तौर पर स्वीकार किया है कि यह प्रयास भाजपा द्वारा ममता बनर्जी को अल्पसंख्यक तुष्टीकरण से प्रेरित नेता के रूप में लगातार पेश किये जा रहे आरोपों का जवाब देने के उद्देश्य से किया गया है.
बंगाली हिंदुओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहीं बंगाल की सीएम
राजनीति विश्लेषक बिश्वनाथ चक्रवर्ती इसे सोच-समझकर बनायी गयी, लेकिन जोखिम भरी रणनीति बताते हैं. उनका मानना है कि ममता बनर्जी मुसलमानों के खिलाफ खड़े हुए बिना बंगाली हिंदुओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें : Bengal SIR: एसआईआर पर बंगाल में घमासान, CEC से मिले अभिषेक बनर्जी, BJP को ललकारा
ममता बनर्जी चंडी पाठ करती हैं, अपने ब्राह्मण वंश का भी देतीं हैं हवाला
एक अन्य विश्लेषक ने कहा कि बंगाल के राजनीतिक विमर्श के भीतर ममता बनर्जी के दृष्टिकोण को तेजी से हिंदुत्ववादी के रूप में वर्णित किया जा रहा है. हिंदू राष्ट्र के विचार को खारिज करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में ‘चंडी पाठ’ का पाठ करने से लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ विधानसभा चुनाव में तीखी बहस के दौरान अपने ब्राह्मण वंश का हवाला देने तक, अपने व्यक्तिगत विश्वास को अधिक स्पष्ट रूप से सामने रखा है, जबकि वह ईद और क्रिसमस समारोहों में भाग लेना जारी रखती हैं.
सौगत रॉय बोले- नरम हिंदुत्व की ओर नहीं बढ़ रही तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व इस वैचारिक झुकाव को खारिज करता है. वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने ‘नरम हिंदुत्व’ के आरोप को नकारते हुए जोर देकर कहा कि पार्टी दृढ़ता से धर्मनिरपेक्ष बनी हुई है. रॉय कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस नरम हिंदुत्व की ओर नहीं बढ़ी है. सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का मतलब धर्मनिरपेक्षता का त्याग करना नहीं है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से दिलीप घोष की मुलाकात से राजनीतिक हलचल तेज
2021 और 2024 के वोट के अंतर ने बढ़ायी टीएमसी की चिंता
वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के वोट का अंतर लगभग 61 लाख वोट से घटकर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 42 लाख रह गया, जिससे विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर चिंता बढ़ गयी है.
इसे भी पढ़ें
‘दुष्ट ताकतों’ के आगे नहीं झुकेंगे, टीएमसी स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संकल्प
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायेगी, तृणमूल कांग्रेस का दावा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




