Dhanbad News : चिरकुंडा में नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, समझौता

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : चिरकुंडा में नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, समझौता

Dhanbad News : चिरकुंडा में नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, समझौता

विज्ञापन

Dhanbad News : लोटस नर्सिंग होम एवं चाइल्ड केयर सेंटर में इलाजरत दो दिनों के नवजात की मौत पर परिजनों ने गुरुवार अलसुबह को हंगामा मचाया. सूचना पर चिरकुंडा पुलिस व स्थानीय कुछ लोग पहुंचे. डॉक्टर द्वारा डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने की सहमति के बाद परिजन मृत बच्चे को लेकर वहां से चले गये. बताया जाता है कि निरसा गोपालगंज निवासी गिरधारी धीवर की पत्नी ममता धीवर ने मंगलवार की सुबह निरसा स्थित डॉ अवंतिका के हॉप नर्सिंग होम में नवजात को नॉर्मल तरीके से जन्म दिया. बच्चे की स्थिति को देखते हुए डॉ अवंतिका ने इलाज के लिए बच्चे के डॉक्टर के पास भेजा. बच्चे के पिता बच्चे को लेकर लोटस नर्सिंग होम पहुंचे और मंगलवार की सुबह छह बजे भर्ती किया. इलाज के क्रम में गुरुवार अलसुबह उसकी मौत हो गयी. उसके बाद हंगामा किया गया. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है. सूचना पर चिरकुंडा पुलिस पहुंची और शांत किया. इस संबंध में डॉ एसके केसरी ने कहा कि बच्चे को एनआइसीयू में भर्ती किया गया था. लेकिन इलाज के क्रम में नवजात की मौत हो गयी. परिजनों द्वारा इलाज में लापरवाही की बात निराधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola