Madhubani News : ठंड में अलर्ट रहें थानाध्यक्ष : सर्किल इंस्पेक्टर

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:26 PM

विज्ञापन

फुलपरास अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की सर्किल इंस्पेक्टर राज कपूर कुशवाहा की अध्यक्षता में ने क्राइम मीटिंग हुई.

विज्ञापन

फुलपरास. फुलपरास अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की सर्किल इंस्पेक्टर राज कपूर कुशवाहा की अध्यक्षता में ने क्राइम मीटिंग हुई. अपराध गोष्ठी में इंस्पेक्टर ने सभी थानाध्यक्षों को ठंड में अलर्ट मोड में रहने, दिवा व रात्रि गश्ती तेज करने, समय से कांडों का निबटारा करने, अपराधियों को गिरफ्तार करने, शराब से जुड़े मामले में विशेष छापेमारी कर तस्करों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अपराध गोष्ठी में लौकहा थानाध्यक्ष सह पुनि अखिलेश कुमार, घोघरडीहा सहायक थानाध्यक्ष संतोष कुमार, ललमनियां एसएचओ अभिषेक कुमार, अंधरामंठ एसएचओ दीपक कुमार, लौकही एसएचओ गौरव कुमार, नरहिया एसएचओ नीलेश कुमार, खुटौना के सहायक एसएचओ सुनंदा कुमारी, रीडर विवेक कुमार एवं दीपक कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन