Madhubani News : तीन लाख छिनतई मामले में पुलिस को मिली सफलता, 2.90 लाख रुपये बरामद

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : तीन लाख छिनतई मामले में पुलिस को मिली सफलता, 2.90 लाख रुपये बरामद

नगर पंचायत कार्यालय के पास दंपति से रुपये छिनतई मामले में पुलिस को सफलता मिली है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. नगर पंचायत कार्यालय के पास दंपति से रुपये छिनतई मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपितों में से एक की टेक्निकल टीम की मदद से पहचान कर ली है और कटिहार स्थित आरोपी के घर से बेनीपट्टी पुलिस ने 2.90 लाख रुपये कर लिये, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी भाग गया. बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने कहा कि खिरहर गांव के उदय कुमार अपनी पत्नी के खाते से एसबीआइ शाखा से 3 लाख रुपये निकासी कर घर जा रहे थे. इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाइक सवार दो आरोपितों ने हैंड पर्स छीनकर भाग गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद स्टेट बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और टेक्निकल सेल की मदद से दो में से एक की पहचान कर ली गयी है. पहचान होने पर थाना के एसआइ संजय कुमार सिंह और विवेक कुमार को कटिहार भेजा गया. आरोपी तो भाग गया. लेकिन उसके घर से छिनतई के 2 लाख 90 हजार बरामद हो गये हैं. पहचान हुए आरोपी की गिरफ्तारी और दूसरे आरोपी की पहचान के लिये पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन