मधुबनी में अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर होगी कार्रवाई, सीएस ने गठित किया धावा दल

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मधुबनी में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. सिविल सर्जन ने जिला स्तरीय धावा दल का गठन कर हर माह औचक निरीक्षण का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Madhubani News: जिले में मानक के अनुरूप संचालित नहीं होने वाले वैध एवं अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी, एक्स-रे केंद्र और अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने जिला स्तरीय धावा दल का गठन करते हुए सभी टीमों को प्रत्येक माह अपने आवंटित क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर माह होगी औचक जांच

सिविल सर्जन ने निर्देश दिया है कि सभी धावा दल अपने आवंटित प्रखंडों में निजी स्वास्थ्य संस्थानों, लैब, जांच घर, अल्ट्रासाउंड सेंटर और नर्सिंग होम का नियमित निरीक्षण करेंगे. प्रत्येक निरीक्षण की रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक साक्ष्यों के साथ तैयार कर स्थापना लिपिक की मासिक बैठक में जमा करनी होगी.

लापरवाही मिलने पर तय होगी जिम्मेदारी

सीएस ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी आवंटित क्षेत्र में कोई निजी स्वास्थ्य संस्थान अवैध रूप से संचालित पाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित धावा दल की होगी. ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है. उन्होंने सभी टीमों को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ जांच करने का निर्देश दिया.

विभिन्न प्रखंडों के लिए चिकित्सकों की तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने बिस्फी, हरलाखी, बेनीपट्टी, रहिका, मधवापुर, बासोपट्टी, जयनगर, लदनियां, लौकही, खुटौना, फुलपरास, घोघरडीहा, मधेपुर, झंझारपुर, अंधराठाढ़ी, राजनगर, पंडौल, कलुआही और बाबूबरही सहित सभी प्रखंडों के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों की टीम गठित की है. विभाग ने आवश्यकता के अनुसार धावा दल के सदस्यों में परिवर्तन की भी व्यवस्था रखी है.

यह भी पढ़ें: कुत्ते से बचने के दौरान नहर में कूदा मासूम, तैरना नहीं आने से गई जान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन