राजनगर के अनुराग सोनी ने NEET 2026 में 613 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

नीट परीक्षा में सफल राजनगर के छात्र। | Prabhat Khabar Network
राजधनगर प्रखंड के अनुराग सोनी ने NEET UG परीक्षा में 613 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. 99.66 पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 6496 हासिल कर उन्होंने सफलता का परचम लहराया है. कोटा में रहकर की तैयारी और माता-पिता को दिया श्रेय.
NEET UG Result: राजनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सतघारा पंचायत के नरकटिया महराणा प्रताप चौक रोड निवासी अनुराग सोनी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. स्थानीय व्यवसायी श्रवण साह और नगीना देवी के पुत्र अनुराग ने 720 अंकों की परीक्षा में 613 अंक प्राप्त करते हुए 99.66 पर्सेंटाइल हासिल किया है. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 6496 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में 2737वीं रैंक मिली है.
Rajnagar News: कोटा में रहकर की मेडिकल परीक्षा की तैयारी
अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा इंडियन पब्लिक स्कूल, मधुबनी में हुई. इसके बाद उन्होंने वीएसजे कॉलेज, राजनगर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए वह कोटा गए, जहां नियमित अध्ययन के साथ यूट्यूब और अन्य डिजिटल शैक्षणिक माध्यमों का उपयोग कर अपनी तैयारी को मजबूत बनाया.
माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता पर अनुराग ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, नियमित मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के विश्वास, गुरुजनों के मार्गदर्शन और लगातार किए गए कठिन परिश्रम को दिया.
क्षेत्र में खुशी का माहौल
अनुराग की सफलता पर शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. लोगों ने इसे राजनगर प्रखंड और सतघारा पंचायत के लिए गर्व की बात बताते हुए अनुराग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
यह भी पढ़ें: डेढ़ लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश रचने का आरोप, पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










