डेढ़ लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश रचने का आरोप, पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के रुद्रपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पर डेढ़ लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या की योजना बनाने का आरोप है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Madhubani Crime News: रुद्रपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जलसेन गांव निवासी धीरज कुमार पाठक को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या की योजना बनाने की बात बताई है. पुलिस अब पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

विज्ञापन

 Jhanjharpur News: पूछताछ के बाद कई लोगों से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र से तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इनमें एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति, एक प्रसिद्ध मंदिर आयोजन समिति के सदस्य तथा एक पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इनकी पहचान की पुष्टि नहीं की है.

पहले भी लूट मामले में जा चुका है जेल

पुलिस सूत्रों के अनुसार धीरज कुमार पाठक भैरवस्थान थाना क्षेत्र में जनवरी 2026 में हुए एचडीएफसी बैंक कर्मी से बाइक लूट मामले में गिरफ्तार हुआ था. वह करीब चार माह जेल में रहने के बाद हाल ही में बाहर आया था. अब अवैध हथियार के साथ गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ नए मामले की जांच की जा रही है.

सुपारी गैंग एंगल की जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा के साथ अंधराठाढ़ी और अररिया संग्राम थाना पुलिस भी रुद्रपुर थाना पहुंचकर जांच में जुटी है. पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में महिला से मारपीट का आरोप, तीन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन