शराब के नशे में महिला से मारपीट का आरोप, तीन आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
महिला के साथ मारपीट
मधुबनी जिले के आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने भैंसुर, उनकी पत्नी और बेटे पर शराब के नशे में मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है.
Madhubani News: मधुबनी जिले के आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पति परदेश में रहते हैं, महिला ने लगाया आरोप
पीड़िता नीलम कुमारी ने आरएस थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैं, जबकि उनके पति रोजी-रोटी के लिए परदेश में काम करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भैंसुर विजय मंडल, उनकी पत्नी सीमा देवी और पुत्र विवेक मंडल ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की.
पुलिस ने शुरू की जांच
आरएस थाना की थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: टीबी के खिलाफ मिशन मोड में मधुबनी, डीएम बोले- हर संदिग्ध मरीज का कराएं नाट टेस्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए