Madhubani News : पुलिस ने 720 किलो नेपाली अखरोट, शैंपू व फेस क्रीम किया जब्त

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 13 Jan 2026 10:04 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाने की पुलिस ने एक घर से नेपाली अखरोट, शैंपू व ग्लो एंड लवली क्रीम जब्त किया.

विज्ञापन

Madhubani News : मधवापुर. स्थानीय थाने की पुलिस ने एक घर से नेपाली अखरोट, शैंपू व ग्लो एंड लवली क्रीम जब्त किया. मिली जानकारी के अनुसार, सूचना पर अपर थानाध्यक्ष निशु कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव स्थित जामुन दास के घर मे छापेमारी की गयी. इस दौरान घर में तलाशी के दौरान 10 किलो का 72 बोरी नेपाली अखरोट, 56 कार्टन सनसिल्क शैपू प्रत्येक कार्टन में 80 एमएल का 60 शैपू तथा एक कार्टन में 25 एमएल का 50 पीस ग्लो एंड लवली क्रीम बरामद किया. घर मे मौजूद एक महिला ने बताया कि जामुन दास घर पर नहीं है. उसने घर में रखे सामान का कोई कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पुलिस जब्त सामान के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन