ePaper

Bathua Onion Paratha Recipe: दिन की शुरुआत के लिए परफेक्ट है बथुआ प्याज पराठा, जरूर करें ट्राई

Updated at : 14 Jan 2026 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bathua Onion Paratha Recipe in Hindi

बथुआ प्याज पराठा रेसिपी (Image-Gemini)

Bathua Onion Paratha Recipe: ठंडी के मौसम में झटपट बनने वाला और टेस्टी नाश्ता तो हर किसी को पसंद होता है. ऐसे में आप एक बार बथुआ प्याज पराठा ट्राई करके देखें. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है.

विज्ञापन

Bathua Onion Paratha Recipe: सर्दियों के मौसम में सुबह की शुरुआत गरमा गरम पराठे के साथ हो तो मजा आ जाता है. वैसे भी आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे. क्या आपने कभी बथुआ प्याज पराठा का स्वाद चखा है. अगर नहीं तो फिर आज हम आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं. यह पराठा बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. जाड़े के दिनों में इसे खाना सेहत के लिए लाभकारी भी होता है. इसे घर के बच्चे और बड़े दोनों खूब मन से खाएंगे. आइए अब आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं .

बथुआ प्याज पराठा बनाने की सामग्री

  • बथुआ के पत्ते – 2 कप
  • प्याज  – 2
  • उबला आलू – 1
  • हरी मिर्च – 1-2
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – आधा बड़ा चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • गरम मसाला पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Plain Paratha Recipe: लाइट ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है प्लेन पराठा, इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार 

बथुआ प्याज पराठा बनाने की विधि

  • बथुआ प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ के पत्तों को पानी में धोकर नरम होने तक उबाल लें.
  • इसके बाद आप एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें.
  • फिर आप हींग और जीरा को भूरा होने तक भून लें.
  • अब आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर इसे भूनें.
  • इसके बाद आप बथुआ के पत्ते को छानकर डालें.
  • फिर इसमें आप नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
  • अब इसे 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.  
  • अब एक कटोरे में उबले हुए आलू को मसल लें.
  • इसके बाद बथुआ का मिश्रण, हरी मिर्च और गरम मसाला डालें.
  • जरूरत के अनुसार इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
  • अब इन्हें अच्छी तरह मिला लें.
  • इस मिश्रण को आब अपने पराठे में भरकर और तावा पर घी लगाकर सेक लें.

इसे भी पढ़ें: Simple Poori Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फूली-फूली सिंपल पूरियां, नोट कर लें रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Mughlai Paratha Recipe: स्वाद में बेमिसाल है मुगलई पराठा, जल्दी से नोट कर लें बनाने की रेसिपी  

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola