Madhubani News : पुलिस ने विशेष अभियान चला 88 आरोपितों को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पुलिस ने विशेष अभियान चला 88 आरोपितों को पकड़ा

पुलिस महानिदेशक बिहार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में बुधवार को हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला आदि मामले मे प्राथमिकता के आधार पर विशेष अभियान के तहत कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. पुलिस महानिदेशक बिहार के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में बुधवार को हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला आदि मामले मे प्राथमिकता के आधार पर विशेष अभियान के तहत कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस अभियान में 46 वारंट एवं 176 सम्मन का निबटारा किया गया. साथ ही विभिन्न मामलों से संबंधित 88 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें शराब तस्करी के 9, हत्या के प्रयास के मामले के 16, महिला उत्पीड़न मामले में 1, वारंट में 46, एनडीपीएस एक्ट के मामले के 4 एवं अन्य मामले के 12 अभियुक्त शामिल हैं. जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से 55 वाहनों से 80,000 रुपये जुर्माना वसूला गया. जिला में देसी, विदेशी 163 लीटर शराब, 29 किलोग्राम गांजा, तीन मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल बरामद बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन