Madhubani : पोक्सो एक्ट मामले के आरोपित गिरफ्तार
Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 02 Jun 2025 4:59 PM
खुटौना थाना की पुलिस पोक्सो एक्ट मामले के आरोपित विभेश कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
खुटौना . खुटौना थाना की पुलिस पोक्सो एक्ट मामले के आरोपित विभेश कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. युवक थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को सिहुला रोड में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपित था. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान घटना की पुष्टि हुई. गिरफ्तारी वारंट भी निर्गत था. किसी ने पुलिस को आरोपित के अपने घर पर होने की सूचना दी. लिहाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को उनके घर बीरपुर चौक पर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










