Madhubani News : जूनियर अंडर 19 में पटना के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Updated at : 12 Aug 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News :

Madhubani News :

Madhubani News : 102 वां बिहार जूनियर (अंडर 19) बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल के सभी 18 मैच खेले गए. सुबह में बालक एकल मुकाबलों में पटना के सक्षम वत्स प्रथम ने पटना के अक्षर अथर्व को 21-13, 21-16 से हराया.

विज्ञापन

Madhubani News : 102 वां बिहार जूनियर (अंडर 19) बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल के सभी 18 मैच खेले गए. सुबह में बालक एकल मुकाबलों में पटना के सक्षम वत्स प्रथम ने पटना के अक्षर अथर्व को 21-13, 21-16 से हराया. वहीं पटना के ही रणवीर सिंह ने मुंगेर के पराग सिंह को 21-13, 21-18 से, जबकि पटना के ही कार्तिक ने मुजफ्फरपुर के अमृतराज को 21-15, 21-19 से हराया. जबकि मुजफ्फरपुर के तनवीर अहमद ने पटना के आदित्य रंजन को 10-21, 21-9, 21-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. जबकि बालिका के एकल क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में पटना के सृजा प्रथम ने पटना के ही जैनब नजीर को 21-7, 21-10 से हराया. भोजपुर की कुमारी भावना ने पटना के स्वयं प्रभा कुमारी को 21-10, 21-17 से, मुजफ्फरपुर की सुहानी ने खगड़िया के तनिष्का रंधीर को 21-17, 21-11 से हराया.

Madhubani News : रविवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के सभी मुकाबले खेले गए

कटिहार की वैभवी सिंह द्वितीय ने भोजपुर की कुमारी वर्षा को 21-11, 21-4 से हराया. जबकि बालिका युगल में पटना के सुलेखा कुमारी और स्वयं प्रभा कुमारी ने समस्तीपुर की अंशिका आर्या और न्यासा चंदेल को 21-6, 21-14 से, पटना की सृजा और जैनब नजीर ने औरंगाबाद की नंदिनी कुमारी और रुचि कुमारी को 21-6, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाया. प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के सभी मुकाबले खेले गए. वहीं फाइनल मुकाबले 12 अगस्त को खेले जाएंगे. प्रतियोगिता के आयोजन में मधुबनी जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव इंद्र भूषण रमण बमबम, वरीय खिलाड़ी दिलीप झा, अजय धारी सिंह,अभिषेक कुमार, सुभाष कुमार पंजियार, आदित्य कुमार, राहुल पंजियार, कल्याणी कुमारी, प्रियरंजन कुमार, पीयूष कुमार, शिवम् कुमार, अयान अली, यशवर्धन, अनिकेत, राजवंश सहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Also Read : Madhubani News : कमरे के अभाव में बरामदे पर बैठकर पढ़ाई करते हैं छात्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन