Madhubani News : बस स्टैंड में यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा, कराया जा रहा सौंदर्यीकरण कार्य

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बस स्टैंड में यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा, कराया जा रहा सौंदर्यीकरण कार्य

वार्ड 27 नवटोल गुमटी के समीप नए बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है. इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

झंझारपुर. वार्ड 27 नवटोल गुमटी के समीप नए बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है. इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी. जिला परिषद फंड से निर्माण कार्य में परिसर में फेवर ब्लॉक लगाया जाएगा. यात्री शेड का निर्माण, आधुनिक शौचालय का निर्माण होगा. साथ ही चहारदीवारी का भी निर्माण किया जाएगा. जिला परिषद मधुबनी द्वारा झंझारपुर में अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य 99,24,863 रुपये की अनुमानित लागत से कराया जा रहा है. नगर परिषद झंझारपुर वार्ड 27 के पार्षद सुजीत झा ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत आवश्यक और जनहितकारी पहल है. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड की स्थिति बाद से बदतर हो गई थी. परिसर में बिन मौसम भी जल जमाव रहता था. कीचड़ में यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. अब सौंदर्यीकरण कार्य के बाद यात्रियों को बैठने की व्यवस्था से लेकर शौचालय एवं पानी पीने की व्यवस्था रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन