मधुबनी: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को फुलपरास पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के फुलपरास थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Madhubani News: फुलपरास थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के मामले में हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि थाना कांड संख्या 407/26 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज है. इसी मामले के नामजद आरोपी प्रियांशु साहु, निवासी बथनाहा, थाना लखनौर को गिरफ्तार किया गया.

अग्रेतर कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है. मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन