Madhubani News : रचनाकार महाकवि पंडित लालदास मैथिली साहित्य के धरोहर : जितेंद्र नारायण

महाकवि पंडित लालदास की जन्मस्थली खड़ौआ गांव स्थित लालदास प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्मृति पर्व व 169वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया.
झंझारपुर. महाकवि पंडित लालदास की जन्मस्थली खड़ौआ गांव स्थित लालदास प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में स्मृति पर्व व 169वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि जितेंद्र नारायण लाल दास, विशिष्ट अतिथि डॉ रमानंद झा रमण, डॉ रंगनाथ चौधरी, भैरव लाल दास व अन्य गणमान्य अतिथियों ने महाकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंचस्थ अतिथियों ने डॉ संजीव शमा के संपादन व डॉ विनीत कुमार लाल दास के सह संपादन में प्रकाशित स्मारिका भावांजलि, प्रिया वरुण कुमार रचित हर्षित काव्य पुस्तक का लोकार्पण किया गया. हिंदी व मैथिली साहित्य मंच के उद्घोषक डॉ संजीव शमा के संयोजन व कुशल संचालन में मुख्य अतिथि जितेंद्र नारायण लाल दास ने रमेश्वरचरित मिथिला रामायण महाकाव्य के अमर रचनाकार महाकवि पंडित लालदास को मिथिला व मैथिली साहित्य का धरोहर बताया. उन्होंने उनके कृतित्व को आज के आधुनिक युग के लिए अमिट बताया. कहा कि महाकवि अपने जीवन में अठारह ग्रंथ की रचना कर सदा के लिए अमर हो गये. उनकी अमूल्य रचना रमेश्वर चरित मिथिला रामायण महाकाव्य विश्व साहित्य के मानचित्र पर विशिष्ट स्थान रखता है. समारोह में पधारे सभी अतिथियों को समिति की ओर से पुष्पमाल, शॉल, प्रतीक चिह्न व भावांजलि स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया. प्रखर वक्ता अमल झा ने इतिहासविद भैरव लाल दास समालोचक डॉ रमानंद झा रमण, साहित्यकार डॉ रंगनाथ चौधरी दिवाकर, महाकवि पंडित लालदास पर केंद्रित व्याख्यान माला में विचार प्रस्तुत किया. समारोह में बीएचयू की शोध छात्रा मयूरी शंकर, प्राध्यापक डॉ शैलेंद्र मोहन मिश्र, प्राध्यापक डॉ अरविंद सिंह झा, प्राध्यापक डॉ रंजना झा, प्राध्यापक डॉ विनीत कुमार लाल दास, प्राध्यापक डॉ शिव कुमार प्रसाद, अध्यापक डॉ अनिल ठाकुर, शिक्षाविद राघवेंद्र लाल दास समेत कई अन्य मनीषियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए. इस अवसर पर मैथिली साहित्य में दर्जन भर दिव्य ग्रंथ के रचयिता डॉ रंगनाथ चौधरी दिवाकर को वर्ष 2025 का महाकवि पंडित लालदास साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. स्थानीय लालदास प्लस टू उच्च विद्यालय के टॉपर को महाकवि प्रतिभा पुरस्कार समिति की ओर से प्रदान किया गया. महाकवि की रचनाओं पर आधारित गीतमाला कार्यक्रम में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के सुगम संगीत कलाकार पंडित काशीनाथ झा किरण ने उनकी रचनाओं को गीत में पिरोया. विदिशा दास ने धरू मन श्यामा शरण सकाल, नंदनी एवं साक्षी ने गीत की सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया. महाकवि पंडित लालदास स्मृति पर्व सह जयंती समारोह के अवसर पर डॉ जयानंद मिश्र की अध्यक्षता व उद्घोषक संदीप पंकज के कुशल संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन की शुरुआत पंडित शिवकुमार मिश्र की रचना से हुई. कार्यक्रम के आरंभ में समिति के संरक्षक प्रसन्न मोहन ठाकुर, चिकित्सक डॉ सोमनाथ मल्लिक एवं साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित कल्प कवि उमेश नारायण कर्ण के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया. स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष अनुप कश्यप एवं समिति के सचिव भागीरथ दास ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुप कुमार कश्यप, सचिव भागीरथ लाल दास, संयुक्त सचिव डॉ संजीव शमा, उपाध्यक्ष अजय कुमार दास, ललित कांत ठाकुर एवं डॉ जयानंद मिश्र, सह कोषाध्यक्ष कुमार कौशल किशोर, सांस्कृतिक प्रभारी पल्लव कौशिक एवं अमित कुमार लाल, मनहर गोपाल, अखिलेश कुमार लाल, आदित्य प्रकाश, बिहारी ठाकुर, नरेंद्र कुमार दास, मिहिर कुमार दास, राजेंद्र कुमार दास, राजीव कुमार दास, बद्री नारायण ठाकुर, सत्येंद्र कुमार दास, उपेंद्र कुमार दास, नवीन वर्मा, निर्मल कुमार दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




