पंचायत समिति बैठक पहले कोरम के अभाव में स्थगित, फिर वार्ता के बाद हुइ बैठक
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :20 Jul 2024 10:35 PM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक चर्चा का विषय बन गया है. एक बार कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गयी.
विज्ञापन
झंझारपुर. शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक चर्चा का विषय बन गया है. एक बार कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गयी. फिर जब सदस्यों ने बीडीओ से वार्ता कर नियम की जानकारी दिया तो एक घंटा बाद बैठक शुरू की गयी. पंसस की बैठक साढे ग्यारह बजे से निर्धारित थी. प्रमुख नीतु कुमारी, उप प्रमुख, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी तथा प्रमुख-उप प्रमुख को लगाकर कुल 15 सदस्य बैठक में 13 पंचायत समिति सदस्य व दो मुखिया उपस्थित हुए. बैठक को प्रमुख व बीडीओ ने नियमन का हवाला देते हुए पहले कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दी गई. हालाकि पंसस सदस्य के द्वारा बीडीओ से वार्ता की गई. और वरीय पदाधिकारी के निर्देश लेने के फिर एक घंटे के बाद फिर बैठक हुई. बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सदस्य पंसस, मुखिया, सांसद, विधायक, विधानपार्षद होते हैं. कुल सदस्य संख्या के आधा से एक ज्यादा होने पर ही कोरम पूरा माना जाता है. एक घंटा की प्रतीक्षा के बाद कुल सदस्य संख्या 44 के आधा से अधिक की उपस्थिति नहीं हो सके, साढे बारह बजे स्थगित की गई. प्रमुख से पूछकर उन्होने यह भी घोषणा कर दी कि प्रमुख ने सहमति दी है कि पंसस की अगली बैठक आगामी 08 अगस्त को बुलाई जाए. इसके बाद सभी सदस्यगण बाहर निकल गए. प्रमुख अपने चैम्बर में आईं तो उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई. बाद में बैठक स्थगित किये जाने से नाराज पंसस व प्रमुख के पति सरोज कुमार सिंह सहित एक दर्जन लोग मिले बीडीओ से बीडीओ से नियमन का हवाला दिया. और पंसस की बैठक में पंसस की कुल संख्या जो यहां 23 है, के आधा से एक अधिक सदस्य के उपस्थित होने पर बैठक होगी. बीडीओ ने अपने किसी वरीय अधिकारी से इस बावत निर्देश लिया और कहा कि बैठक होगी. जिसके बाद बैठक ठीक डेढ बजे फिर से टीपीसी भवन में प्रारंभ हुई. कुछ सदस्य तब तक चले भी गए थे लेकिन इस नियमन के तहत कोरम पूरा था. मात्र 20 मिनट में ही बैठक समाप्त कर दी गई. बैठक शुरू होते ही पिछली बैठक की संपुष्टि ध्वनिमत से की गई. कुछ सदस्यों ने शिक्षा पदाधिकारी पूछताछ की गई. और जबाब से नाराज पंसस ने स्कूल में नियमित जांच करने का प्रस्ताव पारित किया गया. प्रखंड स्तर पर कई समितियों के गठन की बात थी. इसे पास कराकर बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी गई. बैठक में प्रमुख, उप प्रमुख के अलावे पंसस जयराम यादव, पंकज पांडेय, बनवाली मंडल, राजेन्द्र महतो, वीणा देवी, ज्ञानी देवी, मीरा देवी, जितेन्द्र साहु, जगत प्रकाश यादव, निलेश कुमार सोना सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




