दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 10:12 PM

विज्ञापन

दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि तीन घायलों में एक की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

खुटौना . ललमनियां थाना क्षेत्र के तोरियाही कालेज के पास एनएच 227 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि तीन घायलों में एक की हालत गंभीर है. दो अलग-अलग बाइक पर चार युवक सवार थे. एक बाइक सवार लौकहा से ललमनियां की ओर आ रहा था. दूसरा बाइक सवार ललमनियां से लौकहा की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार की रफ्तार अत्यधिक थी. अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर होते ही दोनों बाइक सवार एनएच पर दूर जाकर गिरे, जिससे एक की मौत मौके पर ही हो गई. ललमनियां पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर कर दिया. मृतक की पहचान युक्ति लाल साह के 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा साह निवासी लौकहा थाना क्षेत्र के नहरी गांव निवासी के रूप में हुई, जिन्होंने उसी गांव के अपने क्लास साथी 23 वर्षीय मनीष कुमार झा के साथ बाइक पर सवार होकर घर से ललमनियां के तोरियाही कालेज में 12 वीं की फार्म जमा करने के लिए आ रहा था. दूसरा घायल बाइक सवार रघुनंदन मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अविकांत कुमार अपने साथी रामदुलार जो सनपतहा सरायगढ़ भपटियाही, थाना भपटियाही जिला सुपौल का रहने वाला बताया गया है. जो ओटीपी यूटयूब चैनल की रिपोर्टिंग कर ललमनियां से लौट रहा था. बता दें कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस सभी के अविभावकों को सूचना देने की कोशिश में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन