भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

Updated:
विज्ञापन
भारत ने ज़िम्बाब्वे को किया क्लीन स्वीप (फोटो—एक्स)

भारत ने ज़िम्बाब्वे को किया क्लीन स्वीप (फोटो—एक्स)

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की. टीम इंडिया ने अंतिम मैच 40 रन से जीता, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन की तूफानी पारी खेली. भारतीय गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Ind vs Zim T20I Series: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी.

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी

भारत की शुरुआत तेज़ रही, जहां वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में ही 17 रन बटोर लिए. हालांकि अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए, लेकिन वैभव ने पारी संभालते हुए शानदार बल्लेबाज़ी की. उन्होंने महज 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 81 रन की शानदार पारी खेली. श्रेयस अय्यर के साथ उनकी तेज़ अर्धशतकीय साझेदारी ने भारत कीको मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मध्य ओवरों में ईशान किशन 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान दिया. अंत में रिंकू सिंह ने तेज 25 रन बनाकर भारत का स्कोर 192/5 तक पहुंचाया.

भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद यश ठाकुर ने डियोन मायर्स (19 रन) को आउट किया और कप्तान सिकंदर रज़ा को भी पहली ही गेंद पर चलता किया. पावरप्ले के बाद ज़िम्बाब्वे का स्कोर 53/3 था और 8 ओवर के बाद टीम 67/4 पर पहुंच गई.

मधीवेरे और रयान बर्ल ने की कोशिश

मध्य ओवरों में वेस्ली मधीवेरे और रयान बर्ल ने 50 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. रयान बर्ल ने शानदार अर्धशतक जमाया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. 18वें ओवर में आशोक शर्मा ने तादीवानाशे मारुमानी को बोल्ड कर जिम्बाब्वे की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी. आखिरकार पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 35 रन से अपने नाम कर लिया.

मयंक-यश की जोड़ी ने झटके 4 विकेट

भारतीय गेंदबाज़ों ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया. मयंक यादव और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी. वहीं रवि बिश्नोई ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. आशोक शर्मा को भी 1 सफलता मिली. भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार दबाव बनाकर जिम्बाब्वे को लक्ष्य के करीब नहीं आने दिया.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 सीरीज़ जीत

इस जीत के साथ श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत दर्ज की. वहीं 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया. भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग तीनों विभागों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

Also Read: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, 16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने वैभव


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola