चाकू मार कर घायल करने के मामले में एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 10:14 PM
कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित की पहचान पर नगर थाने की पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है.
मधुबनी. नगर थाना क्षेत्र के किशोरी लाल चौक पर बीते मंगलवार को कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पीड़ित की पहचान पर नगर थाने की पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किशोर नाबालिग होने के कारण उसे किशोर न्याय परिषद के सामने पेश किया गया. मामले को लेकर घायल छात्र निखिल कुमार सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें कहा गया है कि वे अपने भाई के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहा था. इसी दौरान तीन युवक किशोरी लाल चौक पर स्कूटी रोकने को कहा और गाली देने लगा. इसी बीच एक युवक से चाकू से पीठ एवं सीने पर वार कर दिया. जिससे वह जख्मी हो गये. उनके भाई तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने कहा कि मामले में एक को किशोर को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










