मॉनसून कप U-14 में नार्थ बिहार क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत, झंझारपुर दबंग को 95 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन
मैंन ऑफ द मैच पुरस्कार देते अतिथि | Prabhat Khabar Network

मैंन ऑफ द मैच पुरस्कार देते अतिथि

नार्थ बिहार क्रिकेट अकादमी ने मॉनसून कप 2026 अंडर-14 टूर्नामेंट में झंझारपुर दबंग को 95 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. बल्लेबाज पुष्कर कर्ण और गेंदबाज अभिग्यान झा ने जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: मॉनसून कप 2026 अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में नार्थ बिहार क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झंझारपुर दबंग को 95 रन से हराकर पूरे अंक हासिल किए. बल्लेबाजी में पुष्कर कर्ण और गेंदबाजी में अभिग्यान झा ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

नार्थ बिहार ने बनाए 181 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नार्थ बिहार क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए. टीम की ओर से पुष्कर कर्ण ने सर्वाधिक 59 रन बनाए, जबकि प्रियांशु ने 23 और अंकित ने 16 रन का योगदान दिया.

झंझारपुर दबंग की ओर से मोहम्मद जावेद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. अनुराग और तेजेन्द्र ने 2-2 विकेट हासिल किए.

86 रन पर सिमटी झंझारपुर दबंग

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झंझारपुर दबंग की पूरी टीम 86 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से देवराज ने 16 और ओम शंकर ने 13 रन बनाए.

नार्थ बिहार के गेंदबाज अभिग्यान झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

अभिग्यान झा बने मैन ऑफ द मैच

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नार्थ बिहार क्रिकेट अकादमी के अभिग्यान झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्हें डॉ. मोहन कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया.

आयोजक वाई.एन. झा ने बताया कि शनिवार को टूर्नामेंट में एसटीआर दरभंगा और क्रिकेट एरा मधुबनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन