जीएसटी चोरी पर वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई, दो दिन में छह मालवाहक वाहन जब्त

वाणिज्य कर कार्यकाल में जब्त कर रखे वाहन
वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. मधुबनी में विशेष चेकिंग के दौरान 6 मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें से 2 से 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि वैध दस्तावेजों के बिना माल परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Madhubani News: वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में मोबाइल चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. विभाग की ओर से पिछले दो दिनों में मधुबनी-सकरी और मधुबनी-जयनगर रोड पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आवश्यक दस्तावेज एवं ई-वे बिल नहीं मिलने पर छह मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया.
छह वाहनों पर कार्रवाई, दो से वसूला गया जुर्माना
वाणिज्य कर पदाधिकारी अभिनाश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मधुबनी-सकरी रोड पर दो और मधुबनी-जयनगर रोड पर चार मालवाहक वाहन पकड़े गए.
उन्होंने बताया कि दो वाहनों से 1.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है, जबकि चार अन्य वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, जिन पर लगभग 3.50 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया जाएगा.
जीएसटी चोरी करने वालों पर रहेगी सख्ती
वाणिज्य कर पदाधिकारी ने कहा कि सड़क मोबाइल चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी चोरी या बिना वैध दस्तावेज माल परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










