Babubarhi News: बाबूबरही में बिजली विभाग की छापेमारी, मीटर बाइपास कर हो रही थी बिजली चोरी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबूबरही प्रखंड के पकरिया टोल में बिजली विभाग ने एक आटा चक्की मिल में बिजली चोरी का मामला पकड़ा है. स्मार्ट मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिससे विभाग को 4.05 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Babubarhi News: एसटीएफ अंचल दरभंगा के निर्देश पर गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने बाबूबरही प्रखंड के पकरिया टोल में छापेमारी कर कथित बिजली चोरी का मामला पकड़ा. विभाग के अनुसार एक आटा चक्की मिल में स्मार्ट मीटर से पहले बाईपास जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

जांच में सामने आई कथित बिजली चोरी

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) नंदकिशोर कुमार ने बताया कि पकरिया टोल निवासी सुशील कुमार साह को नेगेटिव डिस्कनेक्टेड उपभोक्ता के रूप में चिन्हित किया गया था. जांच के दौरान पाया गया कि स्मार्ट मीटर में शून्य बैलेंस होने के बावजूद मीटर से पहले एलटी मेन लाइन में बाईपास जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था.

उन्होंने बताया कि संबंधित परिसर में आटा चक्की मिल का संचालन किया जा रहा था.

विभाग ने 4.05 लाख रुपये की क्षति का लगाया आकलन

विद्युत विभाग के अनुसार बाईपास के कारण उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) को 4,05,785 रुपये की राजस्व क्षति हुई है. विभाग का कहना है कि उपभोक्ता को भी इसी राशि का अनुचित लाभ मिला.

जेई ने बताया कि मामले में संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों पर विभाग की कड़ी नजर है और आगे भी विशेष जांच अभियान जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन