मधुबनी में 6 से 8 अक्टूबर तक होगा ‘आंगन का मिलन’, मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

आंगन मिलन कार्यक्रम की तैयारी बैठक में मंत्री रामचंद्र प्रसाद व अन्य भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मधुबनी में 6 से 8 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा.

विज्ञापन

मधुबनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा एवं सुशासन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला परिसदन में समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री रामचंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी पवन जायसवाल, सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, बच्चा बाबू कामत, देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में मधुबनी डीपीओ, आईसीडीएस, डीपीएम जीविका, सभी सीडीपीओ एवं नोडल आशा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

बैठक में तय कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर भी चर्चा की गयी. इसके अलावा तीन लाभुक महिलाओं का सम्मान किया जायेगा. कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे आयोजन भी होंगे.

माता और बच्चों से होगा संवाद

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के दौरान माता एवं बच्चों से संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. बैठक में इन सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था और आयोजन से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया.

यह भी पढ़ें

दुर्गा पूजा पर मधुबनी-कोलकाता के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, 7-7 फेरे तय

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन