पूजा स्पेशल ट्रेन से आसान होगा बिहार-बंगाल सफर, मधुबनी-कोलकाता रूट पर दो नई ट्रेनें, जानें रूट

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल कोलकाता और मधुबनी के बीच दो जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनें चलाएगी। इन ट्रेनों से पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

मधुबनी: आगामी दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल की ओर से कोलकाता-मधुबनी के बीच पूजा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इन ट्रेनों के परिचालन से पश्चिम बंगाल, बिहार और सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

कोलकाता-मधुबनी के बीच चलेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल

गाड़ी संख्या 03185/03186 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

03185 कोलकाता-मधुबनी: इस ट्रेन का ठहराव कोलकाता टर्मिनल, नेहाटी जंक्शन, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किऊल जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, सकरी जंक्शन और मधुबनी में होगा.

03186 मधुबनी-कोलकाता: वापसी में ट्रेन मधुबनी, सकरी जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह जंक्शन, मधुपुर जंक्शन, चित्तरंजन, आसनसोल जंक्शन, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जंक्शन और कोलकाता में रुकेगी.

इस ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.

03187/03188 भी मधुबनी-कोलकाता के बीच चलेगी

गाड़ी संख्या 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन भी चलायी जायेगी.

03187 कोलकाता-मधुबनी: ट्रेन कोलकाता टर्मिनल, नेहाटी जंक्शन, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किऊल जंक्शन, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, सकरी जंक्शन और मधुबनी में रुकेगी.

03188 मधुबनी-कोलकाता: वापसी में इसका ठहराव मधुबनी, सकरी जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह जंक्शन, मधुपुर जंक्शन, चित्तरंजन, आसनसोल जंक्शन, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नेहाटी जंक्शन और कोलकाता में होगा.

इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे.

हर दिशा में सात-सात फेरे

समस्तीपुर मंडल के अनुसार, उपरोक्त पूजा विशेष ट्रेनों के प्रत्येक दिशा में सात-सात फेरे निर्धारित किये गये हैं. पर्व के दौरान इन ट्रेनों के परिचालन से अतिरिक्त यात्री भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी और पश्चिम बंगाल, बिहार तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच यात्रियों को अतिरिक्त रेल परिवहन सुविधा मिलेगी.

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन दिवस, समय और आरक्षण की स्थिति की पुष्टि अधिकृत यात्री सूचना प्रणालियों से करने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें

मधुबनी में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव, ‘विद्यापति’ और ‘पमरिया’ नाटक समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन