मधुबनी की रुचि कुमारी ने वुशू में जीता गोल्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

स्वर्ण पदक के साथ खिलाड़ी रुचि कुमारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी की रुचि कुमारी ने बिहार राज्य सीनियर वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है. 60 किलो भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की. अब उनका चयन राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हो गया है.

विज्ञापन

मधुबनी: 16वीं बिहार राज्य महिला व पुरुष सीनियर वुशू प्रतियोगिता में मधुबनी की बेटी रुचि कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित खेल भवन में 19 से 20 सितंबर तक आयोजित की गयी थी.

विज्ञापन

60 किलो भार वर्ग में रुचि ने जीता स्वर्ण

वुशू संघ के महासचिव सन्नी कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मधुबनी जिले से चार वुशू खिलाड़ियों ने भाग लिया. महिला 60 किलो भार वर्ग में रुचि कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता.

वहीं, पुरुष 60 किलो भार वर्ग में विक्रमजीत कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया. इसके अलावा 52 किलो भार वर्ग में रूपेश कुमार और 56 किलो भार वर्ग में रंजीत कुमार ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए रुचि का चयन

मधुबनी जिले के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि स्वर्ण पदक विजेता रुचि कुमारी का चयन राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है. संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, यह रुचि की मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया.

संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मौके पर संघ के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता मंटू कुमार, महासचिव सन्नी कुमार, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, सदस्य अमित कुमार चौधरी, उमेश कुमार मंडल, ललित कुमार, मो. परवेज आलम, मो. जावेद, छोटू कुमार, जय किशन कुमार और मिथुन कुमार समेत जिले के कई लोगों ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें

मधुबनी में 12 ट्रैफिक पोस्ट और 50 जवानों के बावजूद जाम से राहत नहीं, चार सड़कों पर रोज परेशानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन