ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने स्मैक तस्करी का किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
फोटो, ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर व थाना पुलिस | Prabhat Khabar Network

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर व थाना पुलिस

फुलपरास पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. अनुमंडलीय अस्पताल के पास एक दुकान में छापेमारी कर 38.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Phulparas News: फुलपरास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित मादक पदार्थ तस्करी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व स्थित एक दुकान में छापेमारी के दौरान 38.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर गठित की गई पुलिस टीम

थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि फुलपरास बाजार स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व एक दुकान में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सपना कुमारी तथा सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार की टीम गठित कर छापेमारी की गई.

पुलिस के अनुसार तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान 38.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. मौके से फुलपरास निवासी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ किशन कुमार तिवारी, धीरज कुमार तिवारी तथा बथनाहा निवासी राजा साह को गिरफ्तार किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: रहिका में भाकपा (माले) नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


विज्ञापन
Jagdish Chaupal

लेखक के बारे में

By Jagdish Chaupal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन