भाकपा माले नेता हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र में भाकपा माले नेता की चाकू मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: रहिका थाना क्षेत्र के खरौआ गांव में भाकपा (माले) के एक नेता की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले का मधुबनी पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है.

विज्ञापन

एसआईटी ने की कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के खरौआ गांव निवासी गुड्डु कुमार यादव के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को खरौआ गांव में भाकपा (माले) के एक नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रहिका थाना कांड संख्या 206/26 के तहत संतोष कुमार के फर्दबयान पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

एफएसएल रिपोर्ट और गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

एसएसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच रिपोर्ट, गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया.

पुलिस का दावा, पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसके बताए गए स्थान से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य सभी पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन