सेवानिवृत्ति पर समारोह में प्रधानाध्यापक विशेश्वर प्रसाद को दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक, बीईओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जाल्पा मध्य विद्यालय, लौफा में प्रधानाध्यापक विशेश्वर प्रसाद को 32 वर्षों की सेवा के बाद भावभीनी विदाई दी गई. शिक्षा क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

विज्ञापन

Lakhnaur News: प्रखंड के जाल्पा मध्य विद्यालय, लौफा में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक विशेश्वर प्रसाद के 32 वर्षों की शैक्षणिक सेवा पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. वे 31 जुलाई को विधिवत सेवानिवृत्त हुए. समारोह में उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की गई.

विज्ञापन

अनुशासित और कर्मनिष्ठ शिक्षक के रूप में रही पहचान

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण कुमार सुमन ने की. उन्होंने कहा कि विशेश्वर प्रसाद एक विद्वान, अनुशासित और कर्मनिष्ठ शिक्षक रहे हैं. विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच उनकी अलग पहचान रही तथा उन्होंने पूरे सेवाकाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी.

मध्य विद्यालय लखनौर के प्रधानाध्यापक नरेश झा ने उन्हें आदर्श शिक्षक बताते हुए कहा कि उनका सादा जीवन, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.

वक्ताओं ने योगदान को किया याद

समारोह में वक्ताओं ने उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उनके पारिवारिक उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया. उनके बड़े पुत्र चंदन कुमार राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, रायपुर में प्रोफेसर हैं, जबकि छोटे पुत्र अभिषेक कुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर में शोधार्थी हैं.

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजाराम महतो, रामकिशोर सिंह, पंकज चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा, पुण्यानंद मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, अनवार अहमद, हरेकृष्ण राम, पूर्व मुखिया नजमूल होदा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षाकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन