Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 11 हजार पक्षकारों को नोटिस

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को होगा.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को होगा. इसके लिए विभिन्न मामले को लेकर 11 हजार दो सौ पक्षकारों को सुलहनीय वादों को लेकर नोटिस भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बैंक ऋण, वन विभाग, माप तौल विभाग व अन्य मामलों से संबधित आठ हजार पक्षकारों को नोटिस किया गया है. वहीं फौजदात, क्लेम केश, परिवार वाद सहित न्यायालय में चल रहे सुलहनीय मामलों से संबंधित 3 हजार 2 सौ पक्षकारों को नोटिस किया गया है. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को 10.30 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में होगा. पक्षकारों को परेशानी न हो इसके लिए पांच बेंच का गठन किया गया है. जिसमें न्यायिक पदाधिकारी को पीठासीन पदाधिकाटी व अधिवक्ता को बेंच सदस्य बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन