Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत आज, चार बेंचों का हुआ गठन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 12 Dec 2025 9:59 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को होने वाले साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को होने वाले साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. पक्षकारों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्राधिकार सचिव संदीप चैतन्य ने चार बेंचों का गठन किया है. जिसमें न्यायिक पदाधिकारी को पीठासीन पदाधिकारी व अधिवक्ता को सदस्य बनाया गया है.

चार बेंचों में सुलहनामा के आधार पर होगा निबटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों को परेशानी न हो, इसके लिए चार बेंचो का गठन किया गया है. जिसमें सुलहनीय वादों को सुलहनामा के आधार पर निबटारा किया जायेगा. प्रथम बेंच के पीठासीन पदाधिकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा होंगे. इस बेंच में सीजेएम कोर्ट से संबंधित सुलहनीय वादों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक व एसबीआई बैंक के मामले का निपटारा होगा. वहीं बेंच नंबर दो के पीठासीन पदाधिकारी एसीजेएम प्रथम तेज कुमार प्रसाद होंगे. इसमें सभी एसीजेएम कोर्ट से संबंधित सुलहनीय वादों का समझौता के आधार पर निपटारा किया जायेगा. साथ ही इस बेंच में यूको बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महराष्ट्रा व इंश्योरेंस कंपनी के मामले का निबटारा होगा. बेंच नंबर तीन के पीठासीन पदाधिकारी एसडीजेएम सचिन कुमार होंगे. इसमें एसडीजेएम, मजिस्ट्रेट दिवानंद झा एवं नरेश कुमार कोर्ट के सुलहनीय वादों का निबटारा करेंगे. इस बेंच में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक एवं दूरसंचार विभाग के मामले का निपटारा होगा. बेंच नंबर चार के पीठासीन पदाधिकारी मजिस्ट्रेट पीआर चौरसिया होंगे. इसमें पीआर चौरसिया कोर्ट के साथ मजिस्ट्रेट अनुष्का चतुर्वेदी कोर्ट के सुलहनीय वादों का निबटारा करेंगे. साथ ही इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक से संबंधित सहित अन्य मामले का निपटारा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन