Madhubani News : जनसंवाद में विधायक को किया सम्मानित
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Dec 2025 10:13 PM
रहिका प्रखंड की बलिया पंचायत में नगर विधायक माधव आनंद का जनसंवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हुआ.
मधुबनी. रहिका प्रखंड की बलिया पंचायत में नगर विधायक माधव आनंद का जनसंवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को हुआ. अध्यक्षता सचिन कुमार मिश्रा ने की. इस दौरान ग्रामीणों ने धोती, कुर्ता, पाग, चादर से सम्मानित किया. वहीं, संदीप विश्वविद्यालय के रीजनल मैनेजर पंकज चौधरी ने विवि परिवार की तरफ से भी नगर विधायक को सम्मानित किया. इस दौरान ग्रामीणों के बीच नगर विधायक माधव आनंद ने चीनी मिल चालू कराने का आश्वासन दिया. साथ ही हर तरह के कार्य में हमेशा उपलब्ध रहने का आश्वास दिया. ग्रामीणों के तरफ से पंकज चौधरी ने जनहित के कुछ कार्य विधायक माधव आनंद को लिखित में दिया. सभा में ग्रामीण उपस्थित ग्रामीण अशोक यादव, राकेश ठाकुर, प्रभात झा, मणिकांत झा, पावन झा, दीनानाथ झा, विपिन मिश्रा, दीपक मिश्रा, कौशल झा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










