Madhubani News : मध्यमा पाठ्यक्रम शामिल होगा रामचरितमानस: मृत्युंजय झा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मध्यमा पाठ्यक्रम शामिल होगा रामचरितमानस: मृत्युंजय झा

बिहार संस्कृत शिक्षा संस्कृत शिक्षा बोर्ड की पाठ्यक्रम उप समिति की बैठक पटना में हुई. बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार संस्कृत शिक्षा संस्कृत शिक्षा बोर्ड की पाठ्यक्रम उप समिति की बैठक पटना में हुई. बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये. अध्यक्षता कर बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा हैकि मध्यमा पाठ्यक्रम में समिति द्वारा रामचरितमानस को सम्मिलित किया जायेगा. अब छात्र रामचरितमानस के गूढ़ रहस्यों एवं भारतीय संस्कृति से पूर्णरुप से परिचित होंगे. पाठ्यक्रम में बिहार के मूर्धन्य विद्वान पं. अंबिकादत्त व्यास की प्रसिद्ध कृति शिवराजविजयम् ग्रंथ को सम्मिलित किया गया है. छात्रों में दार्शनिक ज्ञान वृद्धि के लिए दर्शन के आदिग्रन्थ तर्कसग्रंह को पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है. वहीं नैतिक शिक्षा के विकास के लिए श्रीमद्भभागवद्गीता के कुछ प्रमुख अंशों को समाहित किया गया. अनिवार्य पत्र में हिन्दी,अंग्रेजी एवं सामान्य विज्ञान के अलावा ऐच्छिक विषय में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पौरोहित्य(कर्मकांड), ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, शिल्पकला, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा (खेलकूद) , योग शिक्षा तथा कम्प्युटर आदि विषयों को समाहित किया गया है. इसके अलावा गणित, गृहविज्ञान,संगीत,मैथिली ,भोजपुरी को भी ऐच्छिक विषय के रूप में स्थान मिला है. वहीं शनिवार को पाठ्यक्रम समिति के सदस्यों नें नवम वर्ग के पाठ्यक्रम का अवलोकन करते हुए प्रारूप तैयार किया गया है. पाठ्यक्रम उपसमिति में बोर्ड के सदस्य अरूण कुमार झा, चन्द्रकिशोर कुमार, डा.रामसेवक झा, निरंजन कुमार दीक्षित, डॉ.विभूतिनाथ झा, डॉ.हरेराम कुमार उपाध्याय सदस्य के रुप में उपस्थित थे. प्रधान सहायक भवनाथ झा ने बताया कि सामिति द्वारा निर्मित संशोधित एवं संर्वधित पाठ्यक्रम को बिहार संस्कृत शिक्षा बार्ड के सभी मान्य सदस्यों के समक्ष एप्रूबल के लिए प्रस्तुत किया जाएगा. अनुमोदन के बाद पाठ्यक्रम का प्रकाशन कर सभी विद्यालयों में शीघ्र प्रेषित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन