मधुबनी: खजौली में वाहन जांच के दौरान दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी देतीं एसडीपीओ सदर-2 कामिनी कौशल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खजौली थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. उनकी तलाशी में एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. इनमें से एक आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास भी है.

विज्ञापन

Madhubani News: खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की सायफन पुल के पश्चिमी छोर पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागने लगे थे दोनों युवक

शुक्रवार को एसडीपीओ सदर-2 कामिनी कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 24 जुलाई की दोपहर सुक्की सायफन पुल के पश्चिमी छोर पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान मरार गांव की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया.

पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान चंदन कुमार सिंह (25) और लक्ष्मण साह (29), दोनों निवासी कोरहिया, थाना जयनगर, के रूप में बताई.

तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई. हथियार और बाइक के संबंध में वैध कागजात मांगे जाने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके.

एसडीपीओ ने बताया कि बरामद सभी सामानों को विधिवत जब्त कर लिया गया है. इस मामले में खजौली थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण साह का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके विरुद्ध जयनगर थाना में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत एक मामला, रहिका थाना में लूट का मामला तथा जयनगर थाना में बीएनएस के तहत एक अन्य मामला पहले से दर्ज है.

गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष सपन कुमार, पीटीए कामेश्वर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन