मधुबनी: विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
मधुबनी में आगामी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और वीडियोग्राफरों की तैनाती की गई है.
Madhubani News: जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों द्वारा प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर) चंदन कुमार झा ने नगर थाना क्षेत्र के चिन्हित स्थलों एवं जुलूस मार्गों की वीडियोग्राफी कराने का आदेश जारी किया है.
ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जारी आदेश के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के उद्देश्य से दो ड्रोन कैमरे और दो वीडियोग्राफरों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
अधिकृत एजेंसी को नगर थाना से समन्वय स्थापित कर निर्धारित स्थलों एवं जुलूस मार्गों की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
कार्यक्रम के बाद जमा करनी होगी रिकॉर्डिंग
प्रशासन ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वीडियोग्राफी की डीवीडी एवं संबंधित अभिलेख नगर थानाध्यक्ष से सत्यापित कर अनुमंडल कार्यालय में जमा कराए जाएंगे.
संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर
नगर थानाध्यक्ष को सभी संवेदनशील स्थानों और जुलूस मार्गों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है.
एसडीओ सदर चंदन कुमार झा ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के नाम पर कानून-व्यवस्था भंग करने या अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










