पुलिस की गश्ती गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बिजली पोल तोड़कर मकान की दीवार से टकराया

Updated:
विज्ञापन

अरेर थाना के काली मंदिर के पास क्षतिग्रस्त गश्ती वाहन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी में सोमवार रात अरेर थाना की गश्ती गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवार से जा टकराई. इस भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

मधुबनी: अरेर थाना की गश्ती गाड़ी सोमवार की देर रात अरेर काली मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे बाइक सवार से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के भदुली गांव निवासी लालू यादव के रूप में की गयी है. उसे इलाज के लिए मधुबनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, लालू यादव अरेर चौक के पास कपड़े की दुकान चलाते हैं. सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही अरेर थाना की गश्ती गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं गश्ती गाड़ी सड़क के दक्षिण दिशा में लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए एक मकान की दीवार से जा टकरायी.

हादसे के बाद जुटी भीड़, लोगों ने किया सड़क जाम

फोटो :- अरेर थाना के काली मंदिर के पास क्षतिग्रस्त गश्ती वाहन | Prabhat Khabar Network
हादसे के बाद जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. घायल लालू यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए मधुबनी के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे से आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में सड़क जाम कर दिया. इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा.

समझाने के बाद हटाया गया जाम

अरेर थाना के एसआइ अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया और यातायात सुचारू हो सका.

यह भी पढ़ें

18 साल की उम्र के बाद बच्चे का Aadhaar बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत, यहां जानें पूरी जानकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन