Madhubani News: टीआरई-4 की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने किया चक्का जाम, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News-phulparas-teacher-aspirants-protest-tre-4-recruitment-advertisement-demand

आंदोलन करते अभ्यर्थी

Madhubani News: मधुबनी के फुलपरास में शिक्षक अभ्यर्थियों ने टीआरई-4 बहाली के विज्ञापन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने एनएच-27 और अनुमंडल कार्यालय में नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की गुहार लगाई. जानिए खबर विस्तार…

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार में शिक्षक बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला. शुक्रवार को मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय में सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थियों ने टीआरई-4 (TRE-4) का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई.

एनएच-27 लोहिया चौक पर लगा रहा जाम

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी अपने हाथों में मांग से संबंधित तख्तियां लेकर हटिया बांध से निकले और नारेबाजी करते हुए एनएच-27 स्थित लोहिया चौक पहुंचे. यहाँ अभ्यर्थियों ने लगभग आधे घंटे तक प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिलने से उनके भविष्य पर तलवार लटकी हुई है.

अनुमंडल कार्यालय में भी प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

लोहिया चौक से निकलकर अभ्यर्थियों का हुजूम थाना चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचा. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ई. पंकज कुमार और ई. राजन कुमार ने बताया कि शिक्षक अभ्यर्थी अपनी हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं. अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही टीआरई-4 का विज्ञापन जारी नहीं करती है, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा.

मधुबनी से जगदीश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन