Madhubani: मथुरा में चमकी मधवापुर की बेटी, जीएलए यूनिवर्सिटी में सिद्धि को मिला 'शांतिप्रिय सम्मान'

Published by :Aniket Kumar
Published at :07 May 2026 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News madhwapur girl siddhi honoured with shantipriya samman at gla university

मधवापुर की बेटी सिद्धि को मिला 'शांतिप्रिय सम्मान'

Madhubani News: मधुबनी के मधवापुर की बेटी सिद्धि को मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी में 'शांतिप्रिय सम्मान' से नवाजा गया है. बीसीए की छात्रा रही सिद्धि ने अपनी इस सफलता से पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब इसे सही दिशा मिलती है, तो वह सात समंदर पार भी अपनी चमक बिखेरती है. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड अंतर्गत रैमा गांव की बेटी सिद्धि ने. उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित प्रतिष्ठित जीएलए यूनिवर्सिटी (GLA University) में सिद्धि को ‘शांतिप्रिय सम्मान’ से नवाजा गया है. इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि संपूर्ण मिथिलांचल का मान बढ़ाया है.

यूनिवर्सिटी छोड़ने से पूर्व मिला विशेष सम्मान

सिद्धि रैमा गांव के निवासी दीपक चौधरी की पुत्री हैं. वह जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में बीसीए (BCA) की छात्रा थी. अपनी पढ़ाई के दौरान सिद्धि का व्यवहार और अनुशासन विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय रहा. उनकी शालीनता और उत्कृष्ट व्यवहार को देखते हुए, फाइनल परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय छोड़ने से पूर्व उन्हें इस विशेष सम्मान के लिए चुना गया. विश्वविद्यालय की प्रो. सुरभि ने सिद्धि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

सफलता का श्रेय माता-पिता और संस्कारों को

सम्मान ग्रहण करने के बाद सिद्धि ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों को दिया है. सिद्धि का कहना है कि घर में मिले संस्कारों और बड़ों के मार्गदर्शन का अनुसरण कर ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं. उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ सद्गुणों का होना अत्यंत आवश्यक है और विश्वविद्यालय ने उनके इसी व्यक्तित्व को पहचाना है. उनके पिता दीपक चौधरी ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि से वे अत्यंत हर्षित हैं और यह पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है.

क्षेत्र में हर्ष का माहौल

सिद्धि को मिले इस सम्मान की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव रैमा पहुंची, वहां खुशी का माहौल व्याप्त हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि सिद्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी बड़े शहरों और प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकती हैं. इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सिद्धि और उनके परिवार को बधाई दी है.

मधुबनी से रमण कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन