Madhubani: बरहाड़ा में जलजमाव का संकट, दलदल के बीच आने-जाने को मजबूर ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News babubarhi barhada chowk road waterlogging rwd failure muddy road

सड़क पर कीचड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर (AI इमेज)

Madhubani News: मधुबनी के बरहाड़ा चौक पर जलजमाव दूर करने के लिए सड़क पर बालू भरने की आरडब्ल्यूडी की तरकीब फेल हो गई है. बारिश के बाद 200 मीटर सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे आवागमन खतरनाक हो गया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: बरैल-अंधराठाढ़ी मुख्य पथ पर बरहाड़ा चौक के पास जलजमाव की समस्या दूर करने की ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) की कोशिश नाकाम साबित हुई है. विभाग ने सड़क के निचले हिस्से को बालू से भरकर मोटरेबल बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सोमवार की बारिश ने पूरी योजना पर पानी फेर दिया. अब यह मुख्य मार्ग करीब 200 मीटर तक दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गया है.

बरहाड़ा चौक के पास जलजमाव

बालू भरने से बढ़ी नई मुसीबत

बरहाड़ा चौक पर सड़क का लेवल कम होने से पिछले कई महीनों से करीब 20 फीट हिस्से में पानी जमा रहता था. ग्रामीणों के आक्रोश के बाद आरडब्ल्यूडी ने यहां बालू भरा ताकि जलजमाव खत्म हो सके. विभाग की योजना यहां कंक्रीट ढलाई करने की थी, लेकिन बारिश के बाद बालू ने पानी का रास्ता रोक दिया और अब यह सड़क के दक्षिण दिशा में लंबी दूरी तक फैल गया है.

जान जोखिम में डालकर चल रहे लोग

इस मार्ग पर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण रोजाना सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां इसी कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं. आए दिन बाइक सवार इस दलदल में फंसकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और महिलाओं को हो रही है.

नाला निर्माण ही स्थायी समाधान

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बालू भरना केवल एक अस्थायी उपाय है, जो बारिश में बह जाएगा. लोगों ने मांग की है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर पक्के नाले का निर्माण किया जाए. इस नाले को चौक से दक्षिण स्थित नहर से जोड़ना अनिवार्य है, तभी पानी की निकासी हो सकेगी और सड़क सुरक्षित रहेगी.

यह भी पढे़ं: Madhubani OPD Update: इलाज से पहले देखें आज का डॉक्टर शेड्यूल, नहीं होगी परेशानी

मधुबनी के बाबूबरही से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन