चूरा मुढ़ी मिल में आग लगने लाखों का नुकसान

थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-खुटौना मुख्य सड़क गंज चौक से पूरब चूरा मुढ़ी मिल जय मा शीतला ट्रैडर्स में रविवार की सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई.
राजनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-खुटौना मुख्य सड़क गंज चौक से पूरब चूरा मुढ़ी मिल जय मा शीतला ट्रैडर्स में रविवार की सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग लगने से पांच लाख की संपत्ति जल कर राख हो गया. राजनगर सतघरा पंचायत वार्ड दो गांव निवासी मुरारी कुमार का चूरा मुढ़ी मिल जय मां शीतला ट्रैडर्स में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई. इसकी सूचना डायल 112 एवं अग्निशमन विभाग मधुबनी को कॉल कर दी गई. मौके अग्निशमन विभाग दमकल गाड़ी एवं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया. मिल मालिक मुरारी कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है. एक सप्ताह से पिता का तबीयत खराब होने के कारण मील पर रात में नहीं सोए थे. आग लगने की सूचना मिलते जब पहुंचे तो देखा मील में भीषण आग लगी है. स्थानीय लोग आग बुझा रहे है. अफरातफरी का माहौल था. मील में रखे सारा सामान जल चुका था. वही अगलगी की इस घटना को लेकर मिल ऑनर ने लिखित आवेदन थाना को दिया है. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










