Madhubani News: बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों का आंदोलन, 5 अगस्त से शुरू होगा चरणबद्ध विरोध

बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक और कर्मचारी 5 अगस्त से 5 सितंबर तक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. पहले चरण में काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा, जबकि 10 अगस्त को सामूहिक अवकाश और धरना-प्रदर्शन होगा.
LNMU News: बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. यह आंदोलन 5 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा. इस संबंध में मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा गया है.
पहले चरण में काला बिल्ला लगाकर होगा विरोध
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्णय के अनुसार पहले चरण में 5 से 8 अगस्त तक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपने-अपने कार्यस्थल पर विरोध दर्ज कराएंगे.
10 अगस्त को धरना-प्रदर्शन
दूसरे चरण में 10 अगस्त को शिक्षक और कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे.
11 से 25 अगस्त तक जनजागरण
तीसरे चरण में 11 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक नारेबाजी, विरोध सभा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
कुलपति को सौंपा ज्ञापन
एलएन मुटा के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को तत्काल स्थगित किया जाना चाहिए. उन्होंने इसे शिक्षक और कर्मचारी हितों के प्रतिकूल बताते हुए व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही.
इस संबंध में मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार और महासचिव डॉ. निलेश कुमार ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










