मधुबनी: 10 अगस्त को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

10 अगस्त को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 25 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के युवाओं के लिए 10 अगस्त को वाटसन हाई स्कूल मैदान में एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को 35,000 रुपये प्रतिमाह तक के वेतन वाले पदों पर भर्ती करेंगी. यह फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों के लिए नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है.

विज्ञापन

Madhubani Job Fair 2026: मधुबनी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 10 अगस्त को वाटसन हाई स्कूल मैदान में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी. खास बात यह है कि फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी इसमें भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन

12वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक कर सकते हैं आवेदन

रोजगार मेले में 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, फ्रेशर्स और अनुभवी अभ्यर्थी सभी भाग ले सकते हैं. कंपनियां उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर चयन करेंगी. चयनित युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.

एक ही जगह होगी पूरी चयन प्रक्रिया

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और कंपनियों की ओर से प्रारंभिक साक्षात्कार एक ही परिसर में होगा. योग्य उम्मीदवारों का मौके पर ही इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा. कई अभ्यर्थियों को उसी दिन नियुक्ति पत्र या अगले चरण की जानकारी भी दी जाएगी.

मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और मैदान में अलग-अलग कंपनियों के लिए विशेष काउंटर बनाए जा रहे हैं.

35 हजार रुपये तक मिल सकती है सैलरी

रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को 10,200 रुपये से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है. सैलरी संबंधित पद, कंपनी और उम्मीदवार के अनुभव के आधार पर तय होगी. फ्रेशर्स के लिए भी यह रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.

सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर रोजगार मेले में पहुंचें, ताकि चयन प्रक्रिया में आसानी हो सके.

यह भी पढे़ं: टीआरई-4 में मैथिली को शामिल नहीं करने पर एमएसयू का विरोध, आंदोलन की चेतावनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन