सावन की पहली सोमवारी पर बाबूबरही के त्रिवेणी संगम पर उमड़ी भीड़, कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

1 त्रिवेणी संगम तट पिपराघाट में कांवर को पूजा करते शिव भक्त 2 मुकेश्वर महादेव में पूजा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की पहली सोमवारी पर पिपराघाट त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पवित्र जल भरकर विभिन्न शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

Sawan Somwari News: सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर बाबूबरही प्रखंड के पिपराघाट स्थित कमला, बलान और सोनी नदी के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रविवार की आधी रात से ही श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी.

विज्ञापन

कमलेश्वरी महादेव की पूजा के बाद शिवालयों की ओर रवाना

त्रिवेणी संगम तट पर विराजमान कमलेश्वरी महादेव की पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने 'बोल बम' के जयकारों के साथ कांवर में जल भरा. इसके बाद कांवरिया विभिन्न प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए.

इन प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

  • मुक्तेश्वर नाथ महादेव: देवहार स्थित प्रसिद्ध मंदिर में जलाभिषेक.
  • मदनेश्वर नाथ महादेव: सर्रा में भक्तों की भारी भीड़.
  • सोमनाथ महादेव: खोजपुर धाम में लगा मेला.
  • भूतनाथ महादेव: राजनगर में श्रद्धालुओं का तांता.
  • कल्याणनाथ व शंभूनाथ महादेव: बाबूबरही स्थित शिवालयों में भव्य पूजा-अर्चना.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मेले और जलाभिषेक को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. देर रात तक सभी शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं.

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा, जयंती रोहू और अमृत कतला से बढ़ेगी किसानों की आय


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन