कमला का जलस्तर लगातार खतरा निशान से ऊपर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 9:51 PM

विज्ञापन

कमला,कोसी, भूतही बलान सहित विभिन्न नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जयनगर एवं झंझारपुर में कमला नदी खतरे निशान से उपर बह रही है.

विज्ञापन

मधुबनी. कमला,कोसी, भूतही बलान सहित विभिन्न नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जयनगर एवं झंझारपुर में कमला नदी खतरे निशान से उपर बह रही है. जबकि मधेपुर में बाढ़ का पानी नये इलाकों में प्रवेश कर रहा है. जबकि बेनीपट्टी में अधवारा समूह की नदियों, धौंस में भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिससे संभावित बाढ़ को लेकर लोगों में दहशत है. आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को झंझारपुर कमला नदी का जलस्तर 51 ( फुट) पर बह रही है. जो खतरे निशान से करीब 1 फुट अधिक है. हालांकि शनिवार की तुलन में जलस्तर में कुछ कमी है. वहीं कमला नदी जयनगर का जलस्तर 68.15 मीटर था. जो खतरा निशान 67.65 मीटर से उपर है. जबकि भूतही बलान नदी का जलस्तर समाचार लिखे जाने तक खतरा निशान से नीचे बह रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन