जयनगर व झंझारपुर में कमला नदी खतरे निशान से ऊपर

Updated at : 10 Jul 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
जयनगर व झंझारपुर में कमला नदी खतरे निशान से ऊपर

लगातार रुक रुक को हो रही बारिश के साथ ही नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रहे बारिश से जिले की विभिन्न नदियां उफना रही है.

विज्ञापन

मधुबनी. लगातार रुक रुक को हो रही बारिश के साथ ही नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रहे बारिश से जिले की विभिन्न नदियां उफना रही है. जयनगर कमला नदी, झंझारपुर में कमला खतरे निशान से उपर बह रही है. जबकि भूतही बलान, अधवारा समूह की नदियां, धौंस नदी में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झंझारपुर कमला नदी में सुबह आठ बजे लिये गये मापी के अनुसार जलस्तर 51:55 पर था. जबकि जयनगर में कमला नदी का जलस्तर 68.40 मीटर पर था. दोनों जगह जलस्तर खतरे निशान से उपर बह रही थी. इसी प्रकार भूतही बलान नदी का जलस्तर 68.59 पर था. यहां पर जलस्तर खतरे निशान से कुछ नीचे है. वहीं मधेपुर में पानी तेजी से फैल रहा है. दर्जन भर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन