Madhubani News : विशेष अभियान में जिले की पुलिस ने 60 आरोपी को किया गिरफ्तार

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 17 Dec 2025 9:58 PM

विज्ञापन

जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विशेष अभियान के दौरान 33 वारंट, 2 इश्तेहार, 117 सम्मन का निबटारा किया गया. एसपी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक पटना के आदेश पर चलाये गए विशेष अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला आदि मामले में प्राथमिकता के आधार पर कुर्की जब्ती करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें 11 शराब तस्कर, 36 वारंटियों, हत्या के प्रयास में 7, हत्या मामले के एक, महिला उत्पीड़न में एक, आर्म्स ऐक्ट में एक, दुष्कर्म मामले में एक, एवं अन्य मामले में एक अभियुक्त शामिल है. साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से 41 वाहनों से एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना वसूले गये. साथ ही जिला शराब तस्करों से 287 लीटर शराब, 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 8 गोली, 2 बाइक एवं 3 मोबाइल बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन