Jhanjharpur News: झंझारपुर में 81 कार्टन विदेशी और नेपाली शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Author SANJAY KUMAR|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की छापेमारी में बरामद विदेशी और नेपाली शराब.

मधुबनी के झंझारपुर में उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान के तहत दो स्थानों पर छापेमारी कर 81 कार्टन विदेशी और नेपाली शराब बरामद की. एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: झंझारपुर उत्पाद थाना की टीम ने विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 81 कार्टन विदेशी और नेपाली शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया. उत्पाद विभाग उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें: कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, एक क्लिक में खाते से उड़े 95 हजार रुपये

जमीन के अंदर छिपाकर रखी थी 42 कार्टन विदेशी शराब

उत्पाद निरीक्षक नील कमल मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलपरास थाना क्षेत्र के बईका गांव में छापेमारी की गई. वहां जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 42 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर फरार हो गया.

उत्पाद विभाग ने फरार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

दूसरी छापेमारी में एक तस्कर गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत फुलपरास थाना क्षेत्र के बेल्मोहन वार्ड-3 में भी छापेमारी की गई. यहां से चंद्रदेव पासवान को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 23 कार्टन विदेशी शराब (295.150 लीटर) और 16 कार्टन नेपाली देसी शराब (144 लीटर) बरामद की गई.

दोनों स्थानों से कुल 81 कार्टन शराब जब्त की गई है.

यह भी पढ़ें: चिरैया में नेपाल से लाई जा रही 39 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी कानून को लेकर जारी रहेगा अभियान

उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: रक्सौल बॉर्डर पर दो उज़्बेकिस्तानी महिलाएं हिरासत में, यात्रा दस्तावेजों की जांच जारी

विज्ञापन
SANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन