झंझारपुर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल निर्माण कार्य का एसडीएम कुमार गौरव ने निरीक्षण किया.
विज्ञापन
झंझारपुर. झंझारपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल निर्माण कार्य का एसडीएम कुमार गौरव ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद एसडीएम ने कहा कि निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा है कि छात्र व छात्राओं के लिए होस्टल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, चिकित्सक व अधीक्षक आवास सहित विभिन्न विभागों का ब्लॉक निर्माण लगभग पूर्ण कर लिया गया है. अस्पताल भवन व ओपीडी भवन का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से कराया जा रहा है. एसडीएम ने बताया कि पूरे परियोजना का करीब 75 फीसदी कार्य हो चुका हैं. उन्होंने पूरे परियोजना स्थल पर बारी-बारी से कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. साइट पर मौजूद इंजीनियर से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली. यह निरीक्षण वरीय अधिकारियों के निर्देश पर किया गया है. ताकि निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति से अवगत कराया जा सके. एसडीएम ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत चर्चा इंजीनियर से किया गया. चालू वर्ष में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










